Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

अफीम से बनी बीयर करेगी कैंसर से बचाव

हैम्बर्ग, 14 जनवरी (आईएएनएस)। जर्मनी के अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि अफीम में पाया जाने वाला एक तत्व कैंसर की रोकथाम में सहायक होता है, जिससे बनने वाली बीयर कैंसर से बचाव करेगी।

समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार अनुसंधानकर्ताओं ने शोध के दौरान पाया कि अफीम में मौजूद  'जैनथोह्यूमोल' से खास किस्म का रसायन 'साइटोक्रोम्स' पैदा होता है जो शुरुआती दौर में ही कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने का काम करता है।

'टेक्निकल यूनिवर्सिटी आफ म्यूनिक' में बीयर निर्माण विशेषज्ञ वर्नर बैक के अनुसार, ''बीयर स्वास्थ्यवर्धक है। मैं मानता हूं कि बीयर में माजूद तत्व हमें लाभ पहुंचा सकते हैं।'' इस खोज के चलते कैंसर से बचाव करने वाली बीयर और अन्य खाद्य पदार्थ बनाए जा सकेंगे।

गौरतलब है कि 'जैनथोह्यूमोल' में विटामिन ई से ज्यादा एंटीटाक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। म्यूनिक के मार्कस हरमैन कहते हैं, ''हमने पाया है कि जैनथोह्यूमोल कैसर से बचाव में सहायक है। यह अफीम में पाया जाता है।''

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.