Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

अब जी भर कर खाएं बर्गर,
दवा नहीं बढ़ने देगा वजन

 

लंदन, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अब बर्गर और चिप्स के शौकीन लोगों को वजन बढ़ने की चिंता नहीं करनी होगी। चिकित्सक ऐसी दवाओं को इजाद करने में जुटे हैं जो आपका वजन नहीं बढ़ने देंगे।

 

समाचारपत्र 'डेली मेल' में छपी खबर के अनुसार इन दवाओं से कैंसर के खतरे को भी कम किया जा सकता है। ये दवाएं जितनी काम की होंगी इनकी कीमत भी उतनी ही कम होगी। ब्रिटेन में एक साल के अंदर लोग इस दवा को खरीद सकेंगे।

 

इस दवा को बनाने में जुटे डॉक्टर जोसफ कैनर के अनुसार, ''हम मानते हैं कि हमें फल, सब्जियां और पौष्टिक चीजें खानी चाहिएं। लेकिन हर समय वजन बढ़ने की चिंता की वजह से हम खुद को मनपसंद खाना खाने से रोक भी तो नहीं सकते। इस वजह से इस दवा को तैयार किया जा रहा है जो आपके वजन को बेतहाशा नहीं बढ़ने देगी।''

 

इस दवा में पोलिफेनोल रसायन मौजूद होंगे जो रक्त द्वारा अवशोषित वसा को कम करते हैं। इसी रसायन की बदौलत कैंसर का खतरा भी कम होता है। 'ब्रिटिश न्युट्रिशन फाउंडेशन' की प्रवक्ता के अनुसार, ''इस दवा को बड़ी आसानी से विटामिन सी की गोली की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।'' उन्होंने कहा कि इस दवा की बदौलत मोटापा से लड़ने में कामयाबी मिलेगी।

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.