Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

दांतों की सफाई रखे हृदयरोग से दूर

 

न्यूयार्क, 9 जनवरी (आईएएनएस)। तनाव, धूम्रपान, व्यायाम में कमी ये सभी हृदयरोग का कारण बन सकते हैं लेकिन शायद ही कोई विश्वास करे कि मसूड़ों की सड़न भी हृदयरोग का कारण बन सकती है।

 

'जर्नल आफ पेरियोडोन्टोलाजी' के अनुसार मसूड़ों की सड़न से ग्रस्त मरीजों में बैक्टीरिया का बुरा असर पड़ता है और इस वजह से उनमें हृदयरोग होने का खतरा बढ़ जाता है।

 

पत्रिका के संपादक  केनेथ कार्नमेन के अनुसार, ''पहले किए गए अध्ययनों के आधार पर हमें यह पता है कि मसूड़ों की बीमारी हृदयरोग से संबंधित है लेकिन इस अध्ययन के आधार पर हमें यह पता लगा कि 'पेरियोडोन्टाइटिस' के बैक्टीरिया से होने वाला संक्रमण ही इसका कारण है।''

 

'अमेरिकन अकेडमी आफ पेरियोडोन्टोलाजी' की सुसान काराबिन ने कहा, ''अध्ययन यह साबित करता है कि दांतों की देखभाल से हृदय रोगों से लड़ा जा सकता है।''

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.