Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

अब कैविटी को होगा खुद से ही खतरा

 

न्यूयार्क, 8 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अनुसंधानकर्ताओं ने एक अध्ययन के आधार पर कहा है कि जो बैक्टीरिया दांतों में सड़न (कैविटी) का कारण बनते हैं वह अब उन्हीं रसायनों से नष्ट हो जाएंगे जिनसे उन्हें पोषण मिलता है।

 

'रोचेस्टर मेडिकल सेंटर' के अनुसंधानकर्ताओं ने ऐसे जीन्स का खोज की है जो भोजन से निकलने वाले द्रव्यों (एसिड) पर पलने वाले बैक्टीरिया को जीवित रहने में मदद करता है। अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार इस जीन्स में फेरबदल कर बैक्टीरिया को उनके ही पोषण तंत्र से नष्ट किया जा सकता है।

 

कैविटी का कारण बनने वाले 'स्ट्रेप्टोकोकस म्यूटंस' (एस. म्यूटंस) शरीर से निकलने वाले एंजाइम 'बायोसिंथेस एम' की बदौलत फलते-फूलते हैं। अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार इस एंजाइम की रोकथाम से एस. म्यूटंस बैक्टीरिया के विकास की क्षमता 10,000 गुना कम हो जाती है।

 

प्रमुख अनुसंधानकर्ता रार्बट जी क्वीवे के अनुसार, ''हमारा सबसे पहला लक्ष्य दातों की सड़न के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया को उसके ही एसिड से मारना है। उम्मीद है इसके बाद हमें ऐसे बैक्टीरिया से लड़ने में भी सफलता मिलेगी जिस पर एंटीबायोटिक का असर नहीं होता है।''

 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site            

 

Recommend This Page!

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2008 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.