Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

विटामिन ई कम करे हृदयाघात का खतरा

न्यूयार्क, 25 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन के तहत यह साबित किया है कि विटामिन-ई का सेवन मधुमेह के मरीजों में हृदयाघात के खतरों को कम करता है।

'टेक्नीयन-इजरायल प्रौद्योगिकी संस्थान' और इजरायल की 'क्लैलिट हैल्थ सर्विसिज' के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार मधुमेह के मरीजों की एक श्रेणी ऐसी है जिन्हें विटामिन-ई के सेवन से फायदा पहुंचता है। अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार विटामिन-ई का अतिरिक्त पोषण 'हैप्टोग्लोबिन' नामक जीन्स की दूसरी किस्म 'एचपी 2-2' जीन्स वाले लोगों में हृदयाघात के खतरे को कम करता है। गौरतलब है कि मधुमेह के 40 फीसदी मरीजों में 'एचपी 2-2' जीन्स पाया जाता है।

अनुसंधानकर्ता एंड्रयू लेवी और उनके सहयोगियों ने 18 महीनों तक 1434 लोगों का विटामिन ई से इलाज किया। उन्होंने पाया कि 'एचपी 2-2' जीन्स धारकों को रोजाना विटामिन-ई की 400 इंटरनेशनल यूनिट दिए जाने पर इन लागों में हृदयाघात संबंधी मौत का खतरा 50 फीसदी कम हो गया। वैज्ञानिकों ने यह भी पाया कि 'एचपी 2-2' जीन्स वाले मधुमेह के मरीजों में सामान्य मरीजों की तुलना में हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा दो-तिहाई गुना ज्यादा रहता है। वैज्ञानिकों को इस श्रेणी के मरीजों में विटामिन ई के सेवन से कोई दुष्परिणाम भी नहीं दिखाई दिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

 

Recommend This Page!

 

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2007 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.