Home | News | समाचार | HindiNest | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Share This Page! | Shop Online | Advertise on Boloji


 

कैबिनेट सचिव ने माओवाद से निपटने
की रणनीति की समीक्षा की

नयी दिल्ली, 24 सितम्बर

कैबिनेट सचिव के. एम. चंद्रशेखर, जिन्होंने पिछले सप्ताह झारखंड में माओवाद से निपटने की रणनीति की दो दिनों तक समीक्षा की, वे माओवाद से पूरी तरह प्रभावित दो अन्य राज्यों छत्तीसगढ़, उड़ीसा का शीघ्र दौरा कर एक व्यापक रिपोर्ट देंगे।

गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चंद्रशेखर को माओवाद की समस्या के बारे में विस्तृत जानकारी दी  गयी है और वे माओवाद से निपटने के लिए जरूरी रणनीति के बारे में विचार करेंगे। इसमें पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ सामाजिक आर्थिक कदम उठाने की भी बात कही गयी है, ताकि माओवादियों को मिलने वाले समर्थन को खत्म किया जा सके। यह पहला मौका है जब सबसे वरिष्ठ अधिकारी राज्य प्रशासन के अधिकारियों से इस मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं। कैबिनेट सचिव राज्य प्रशासन द्वारा माओवाद से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों और इसमें संभावित परिवर्तनों के बारे में विचार करेंगे, जिससे माओवादियों के खिलाफ चल रही लड़ाई को और प्रभावी बनाया जा सके। गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चंद्रशेखर ने अपनी समीक्षा में माओवाद प्रभावित इलाकों में युवा अधिकारियों की कमी और पुलिस आधुनिकीकरण में कोताही पर चिंता व्यक्त की है।

चंद्रशेखर के साथ गृह विभाग में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) और अतिरिक्त सचिव (नक्सल क्षेत्र) विनय कुमार ने समीक्षा में भाग लिया। झारखंड के पुलिस महानिदेशक वी.डी. राम ने पहले ही अनुभवी वरिष्ठ अधिकारियों की कमी के बारे में शिकायत की थी। झारखंड, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा माओवाद से बुरी तरह प्रभावित राज्य हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

 

Recommend This Page!

 

Home | News | HindiNest | समाचार | Kabir | BoloKids | Bolography | Search | Contact | Shop Online | Advertise on Boloji

(C) Boloji.com 1999-2007 - All Rights Reserved
Boloji.com is owned and managed by Boloji Media Inc
Privacy Policy | Disclaimer
No part of this Internet site may be reproduced without prior written permission of the copyright holder.